फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मूला वन रेस से पहले मर्सीडीज टीम का सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया

Fri, 09 Oct 2020 07:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जर्मनी में फॉर्मूला वन रेस से पहले मर्सीडीज टीम का एक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। मर्सीडीज की तरफ से बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनका एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि मर्सीडीज ने टीम के सदस्य का नाम नहीं बताया और ना ही उस व्यक्ति की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


टीम ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि टीम का एक सदस्य कोविड पॉजिटिव पाया गया है। फिया के नियमों के तहत इस मामले से निपटा जा रहा है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें