फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF Shooting World Cup: मेहुली और तुषार की जोड़ी ने जीता सोना, पलक-शिवा ने दिलाया कांस्य पदक

Wed, 13 Jul 2022 11:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चैंग्वान

सार

मेहुली और तुषार की जोड़ी ने हंगरी के इस्तजर और इस्तवान पेन की जोड़ी को 17-13 के अंतर से मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि, पलक और सिवा की जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
मेहुली और तुषार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 10 मीटर एयर राइफल के मिश्रित इवेंट में भारत के शिवा तुषार माने और मेहुली घोष की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, पलक और शिवा नरवाल की जोड़ी को कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा। मेहुली और तुषार की जोड़ी ने हंगरी के इस्तजर और इस्तवान पेन की जोड़ी को 17-13 के अंतर से मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में भी भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में इजराइल के शूटर्स चौथे और चेक गणराज्य के शूटर्स पांचवें स्थान पर रहे। 

तुषार ने पहली बार जीता सोना
तुषार ने भारत के लिए पहली बार सोना जीता है, जबकि मेहुली ने दूसरी बार यह कारनामा किया है। मेहुली ने साल 2019 में दक्षिण एशियाई खेलों में काठमांडू में पहली बार देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। एयर पिस्टल के मिश्रित इवेंट में पलक और शिवा की जोड़ी ने कजाखस्तान के वलेरी रकिमजहान और इरिना लोक्तिओनोवा की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 16-0 के अंतर से हराया था। 
विज्ञापन


बुधवार को शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की टीम आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में सर्बिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने अब तक दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें