पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में अनहद ने फाइनल में 31 अंक के साथ ओलंपियन और सेना के निशानेबाज गुरप्रीत को पछाड़ा जिन्होंने 26 अंक जुटाए। सोमवार को क्वालीफायर में शीर्ष पर रहे केरल के थामस जार्ज ने 23 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर पुरुष वर्ग में चंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू 31 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। भारत के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी और वायुसेना के पारुल ने फाइनल्स में 458 .3 अंक के साथ पुरुष थ्री पोजीशन का खिताब जीता।
सेना के सत्येंद्र सिंह 456 .5 अंक के साथ दूसरे जबकि सेना के ही चैन सिंह 443.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुष जूनियर थ्री पोजीशन का खिताब 453 . 5 अंक के साथ जीता।