पुरुषों वर्ग में अंकुश दहिया (64 क्रिगा), नीरज स्वामी (49 किग्रा) और अनंत प्रहलाद (52 किग्रा) भी अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बने। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता गौरव बिधुड़ी (56 किग्रा) और दिनेश डागर (69 किग्रा) को फाइनल में हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। अनंत ने अफगानिस्तान के रहमानी रमिश को 5-0 से मात देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला खिताब जीता। अंकुश ने मकाऊ के लेउंग किन फोंग को 5-0 से और नीरज ने फिलिपींस के मैकडो जूनियर रमेल को 4-1 से पराजित किया। खिताब के दावेदार बिधुड़ी को इंडोनेशिया के मांडगी जिल के हाथों 2-3 और दिनेश को इंडोनेशिया के ही समदा सपुत्र से 0-5 से शिकस्त मिली।