फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यूमा की ब्रांड एम्बेसडर बनी मैरीकॉम

Mon, 18 Feb 2019 10:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों का सामान बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी प्यूमा ने छह बार की महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकोम को सोमवार को दो साल के लिए अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया।

विज्ञापन


मैरीकोम महिला ट्रेनिंग वर्ग में प्यूमा की भारत में नई ब्रांड दूत होंगी और वह देश में मार्केटिंग अभियान में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस करार के बारे में मैरीकोम ने कहा, ‘‘महिला और मां होने के कारण मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिससे मैं अपने परिवार और टीम की मदद से निपटने में सफल रही।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘एक ब्रांड के रूप में प्यूमा ने हमेशा महिला का समर्थन और उनकी हौसला अफजाई की है, जिसके कारण यह पूरी तरह से मेरे लिए फिट है।’’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें