फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Dhabi Grand Prix: मैक्स वर्स्टापेन बने नए फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन, सात बार के विजेता हैमिल्टन को हराया

Sun, 12 Dec 2021 08:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

रेड बुल के युवा ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने अपना पहला फॉर्मूला वन रेस जीत लिया है। 24 वर्षीय वर्स्टापेन ने रविवार को अबू धाबी ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
मैक्स वर्स्टापेन - फोटो : twitter@redbullracing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेड बुल के युवा ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने अपना पहला फॉर्मूला वन रेस जीत लिया है। 24 वर्षीय वर्स्टापेन ने रविवार को अबू धाबी ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ख़िताब पर भी कब्ज़ा किया। उन्होंने सात बार के चैंपियन और मर्सिडिज के ड्राइवर लुइस हैमिल्टन को पीछे छोड़ा। इस जीत के साथ हैमिल्टन रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने से चूक गए। 

विज्ञापन


दुबई के यस मरीना सर्किट में आयोजित इस रेस की शुरुआती सभी लैप में हैमिल्टन आगे थे लेकिन आखिरी लैप में वर्स्टापेन ने नए टायरों की मदद से रफ्तार पकड़ी और अपने प्रतिद्वंदी से आगे निकल गए। 

 
वर्स्टापेन ने इससे पहले क्वालीफाइंग में की गई गलती से उबरते हुए फार्मूला वन के इस सत्र की अंतिम रेस अबुधाबी ग्रां प्री में पोल स्थान हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें