छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम अगले माह होने वाली एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व करेंगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होने वाला यह टूर्नामेंट 21 से 31 मई तक चलेगा। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने नॉन ओलंपिक भार वर्ग में बीते हफ्ते राष्ट्रीय ट्रायल्स किए थे। एमसी मैरीकॉम के अलावा सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोविना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) तीन ऐसी महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने ट्रायल्स में भाग नहीं लिया, लेकिन टूर्नामेंट खेलेंगी।