फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सम टूर्नामेंट: सिमरनजीत-जैसमीन फाइनल में, सुपरमॉम मैरीकॉम को कांस्य पदक

Fri, 05 Mar 2021 09:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सिमरनजीत और जैसमीन फाइनल में
  • छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष
विज्ञापन
मैरीकॉम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक साल बाद रिंग में उतरीं छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम को (51 किग्रा) सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें अमेरिका की मुक्केबाज वर्जिनिया फुश ने हराया। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी 37 वर्षीय मैरी ने क्वार्टरफाइनल में इटली की जियोर्डाना सोरेंतिनो को विभाजित फैसले में पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची थीं। 

विज्ञापन


सिमरनजीत और जैसमीन फाइनल में
उधर, विश्व कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और युवा मुक्केबाज जैसमीन (57 किग्रा) ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। सिमरनजीत ने पुअर्तो रिको की किरिया तापिया को मात दी। जबकि जैसमीन (57 किग्रा) ने इटली की सिरीन चाराबी को सेमीफाइनल में हराया।

इससे पहले ओलंपिक में जगह बना चुके सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक), आशीष कुमार (75 किग्रा) के साथ सुमित सांगवान (81 किग्रा) ने प्रभावशाली जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुपर हैवीवेट वर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के पहले मुक्केबाज सतीश ने गुरुवार को क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क के गिवसकोव नीलसन को 5-0 से शिकस्त दी जबकि आशीष ने इटली के रेमो सालवटी को 4-1 से हराकर पदक दौर में प्रवेश किया। सुमित सांगवान ने बेल्जियम के मोहोर अल जियाद को 4-1 से मात दी। इस प्रतियोगिता में रूस, अमेरिका, इटली और कजाखस्तान सहित 17 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें