फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में सम्मान जीतने वाली 'गोल्डन गर्ल' का देश में अपमान, अधिकारियों की हरकत पर मनु का बड़ा बयान

Thu, 19 Apr 2018 11:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manu bhaker
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स और शूटिंग वर्ल्ड कप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला शूटर मनु भाकर की खेल जगत में खूब तारीफ हो रही है। लेकिन विदेशी जमीन पर सम्मान जीतने वाली यह 16 वर्षीय युवा निशानेबाज जब अपने गांव चरखी दादरी पहुंची तो उन्हें जमीन पर बैठाकर उनका अपमान किया गया।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम ऊंचा करने वाली मनु को सम्मानित करने के लिए चरखी दादरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन इसी कार्यक्र में मनु को जमीन पर बैठाकर उनका अपमान किया गया। इस समारोह में मनु भाकर का पूरा परिवार भी शामिल हुआ था।

विज्ञापन

मनु भाकर - फोटो : self
पहले तो मनु एक कुर्सी पर बैठी थी, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम में वीआईपी लोगों की एंट्री हुई तो उन्हें कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठा दिया गया। मनु का इस तरह अपमान किए जाने के बाद अभिनंदन समारोह के प्रबंधकों की चौतरफा आलोचना हो रही है। हालांकि इस बारे में जब मनु भाकर से बातचीत हुई तो उन्होंने किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा।

मनु ने कहा, 'इस कार्यक्रम में राज्य के कई सीनियर लोग उपस्थित थे। ऐसे में मैं उनके सामने कुर्सी पर बैठी रहती और वे खड़े रहते, यह मुझे अच्छा नहीं लगा। इसलिए मैंने अपनी मर्जी से कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठना सही समझा। कुर्सी से उठकर जमीन पर बैठने के लिए मुझे किसी ने कहा नहीं था'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें