फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु की निगाह ओलंपिक कोटे पर 

Thu, 21 Feb 2019 12:01 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manu bhakar
विज्ञापन

ओलंपिक कोटा हासिल करने की कवायद में लगी निशानेबाज मनु भाकर को इसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। विश्व कप के तुरंत बाद उन्हें 12वीं बोर्ड की परीक्षा देनी है और इसलिए उनका ध्यान बंटा हुआ है। 

विज्ञापन


विश्व कप, राष्ट्रमंडल और युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली 17 वर्षीय भाकर की निगाहें हालांकि 2020 टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने पर लगी हैं। दो दिन पहले अपना जन्मदिन मनाने वाली भाकर के पास शनिवार से कर्णी सिंह रेंज में शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में देश के लिए एक और कोटा हासिल करने का मौका रहेगा। 

भाकर ने कहा, 'मैं थोड़ा अतिरिक्त मेहनत रह रही हूं क्योंकि विश्व कप के तुंरत बाद मेरी 12वीं परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसलिए मैं अभ्यास के बाद परीक्षाओं की तैयारी करती हूं।' कोरिया में पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर अंजुम मौदगिल और अपूर्वी चंदेला ने भारत के लिए दो ओलंपिक कोटा हासिल किए थे। 
विज्ञापन


भाकर ने कहा, 'उम्मीद है कि हम इसे हासिल करने में सफल रहेंगे। इस बार दबाव थोड़ा ज्यादा है क्योंकि इससे ओलंपिक टिकट भी जुड़ा हुआ है। मैं अभ्यास में अच्छा कर रही हूं और उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा होगा। मेरा वास्तविक लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें