फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप: मनु-सौरभ ने साधा गोल्डन निशाना, जूनियर विश्व रिकार्ड के जीता स्वर्ण पदक

Fri, 09 Nov 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manu Bhaker and Saurabh Chaudhary
विज्ञापन

युवा निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने शुक्रवार को 11वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में नए जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। कुवैत में चल रहे टूर्नामेंट के अंतिम दिन भारतीय जोड़ी ने फाइनल में वांग झियोउ और हांग शुकी की चीनी जोड़ी को हराया। 

विज्ञापन


भारत की जूनियर निशानेबाजी टीम ने चैंपियनशिप में चार स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीते। युवा ओलंपिक खेलों के चैंपियन मनु और सौरभ ने फाइनल में 485.4 अंक बनाए और वे चीनी जोड़ी के 477.9 अंक से काफी आगे रहे। चीन की एक अन्य टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि भारत की एक अन्य जोड़ी अभिदन्या पाटिल और अनमोल जैन चौथे स्थान पर रहे।

मनु और सौरभ ने क्वालीफाईंग में 800 में से 762 अंक बनाए। उन्होंने चीन के वांग और हांग के बाद दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया। अभिदन्या और अनमोल 760 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


सौरभ का यह दो दिन में तीसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने गुरुवार को दस मीटर एयर पिस्टल की टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे। मनु ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें