फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप टेस्ट में दोबारा फेल हुई मनप्रीत कौर, वर्ल्ड चैंपियनशिप से होंगी बाहर

Thu, 20 Jul 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
मनप्रीत कौर - फोटो : scroll.in
विज्ञापन
भारत की शीर्ष शॉट पुट (गोला फेंक) एथलीट मनप्रीत कौर प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने की एक बार फिर दोषी पाई गई हैं, जिसकी वजह से वो अगले महीने लंदन में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप्स से बाहर हो गई हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


मनप्रीत का 24 अप्रैल को चीन में एशियाई ग्रैंड प्रिक्स के पहले चरण के दौरान मूत्र का सैंपल 'ए' लिया गया था। इससे पहले वो डाईमिथाइलबूटीलेमाईन पदार्थ का सेवन करने की दोषी पाई गई थीं। डाईमिथाइलबूटीलेमाईन वही पदार्थ है जो पटियाला में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप्स के दौरान मनप्रीत के मूत्र सैंपल में पाया गया था। 

एएफआई के अध्यक्ष एडिले सुमरीवाला ने पीटीआई से कहा, 'मनप्रीत दोबारा प्रतिबंधित पदार्थ डाईमिथाइलबूटीलेमाईन का सेवन करने की दोषी पाई गई हैं। एएफआई ने उन्हें अनंतिम निलंबन सौंपा हैं। उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप्स की टीम से हटाया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें