फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज मनदीप-सतीश क्वार्टर फाइनल में, पवन कुमार नॉकआउट मुकाबले से बाहर

Tue, 30 Oct 2018 09:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mandeep jangra
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा (69 किग्रा) सहित अन्य प्रमुख मुक्केबाजों ने पुरुषों की सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हरियाणा की तरफ से खेल रहे जांगड़ा ने भारतीय पुलिस के पवन कुमार को प्री क्वार्टर फाइनल के दूसरे राउंड में नॉकआउट से बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता और इस साल अर्जुन पुरस्कार पाने वाले सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने भी मध्यप्रदेश के मोनीश कुरैशी को पहले तीन मिनट में ही हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सतीश सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) की तरफ से खेल रहे हैं।  राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता नमन कुमार (91 किग्रा) ने भी कर्नाटक के नागेश को हराकर आसानी से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

रेलवे के मुक्केबाज ने पहले दौर में ही मुकाबला अपने नाम कर दिया था। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता और एसएसीबी की तरफ से खेल रहे मनीष कौशिक (60 किग्रा) ने भी पंजाब के विजय कुमार को 5-0 से शिकस्त दी। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव विधूड़ी (56 किग्रा) ने पुदुचेरी के वी भरानी को हराया। रेलवे के ही अंकुश दहिया ने 60 किग्रा भार वर्ग में पुलिस के सायंगकलि वहाबुद्दीन को आसानी से 5-0 से हराया।
विज्ञापन


रेलवे के ही जसवीर सिंह (91 किग्रा से अधिक) भी उत्तर प्रदेश के हर्षप्रीत सिंह सहरावत को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सेना के संजीत ने भी 91 किग्रा में अंतिम आठ में जगह बनाई। उन्होंने जम्मू कश्मीर के जाहिद बेग को हराया। यह मुकाबला भी पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें