फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवजीत और राजेश्वरी की जोड़ी बनी मिश्रित ट्रैप स्पर्धा की चैंपियन

Fri, 23 Nov 2018 10:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन

पूर्व ट्रैप विश्व चैंपियन मानवजीत सिंह संधू और राजेश्वरी कुमारी ने शुक्रवार को 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा का खिताब जीत लिया। पंजाब की संधू और राजेश्वरी (44) की जोड़ी ने फाइनल में दिल्ली के फहद सुल्तान और सौम्या गुप्ता (39) को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के पृथ्वीराज और निवेता के खाते में कांसा आया। जूनियर मिश्रित टीम में हरियाणा के विश्वा कुंडू और किरण (35) की जोड़ी चैंपियन बनी। विवान कपूर और अनिष्का भाटी (33) ने रजत ओर दिल्ली के वृषनकादित्र परमार और कीर्ति गुप्ता (28) ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें