फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITTF वर्ल्ड टूर: टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव बने चैंपियन, 2017 के बाद खिताब जीतने वाले पहले भारतीय

Mon, 09 Dec 2019 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मानव ठक्कर - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने अंडर-21 वर्ग में आईटीटीएफ चैलेंज प्लस बेनेक्स विर्गो नॉर्थ अमेरिकन ओपन का खिताब जीत लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त मानव ने फाइनल में अर्जेंटीना के मार्टिन बेंटानकोर को एकतरफा मुकाबले में 11-3, 11-5, 11-6 से पराजित किया।

विज्ञापन


मानव 2017 के बाद से इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्नीस वर्षीय मानव आईटीटीएफ विश्व टूर अंडर-21 वर्ग में पुरुष एकल में खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय हैं। उनसे पहले हरमीत देसाई (2012, ब्राजील में), जी साथियान (2012, मिस्र में) और सौम्यजीत घोष (2011, चिली) में खिताब जीत चुके हैं। यह पहला मौका है जब कनाडा में कोई आईटीटीएफ चैलेंज सीरीज और वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट खेला गया।

मानव 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के होरासियो सिफुएंटेस को 11-5, 11-9 से जबकि सेमीफाइनल में लोरेंजो सेंटियागो को 12-10, 7-11, 11-6 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें