फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की अधिकतर कंपनियां 2021 ओलंपिक के खिलाफ : सर्वे

Thu, 20 Aug 2020 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
olympics logo - फोटो : social Media
विज्ञापन

जापान की अधिकतर कंपनियां अगले साल ओलंपिक और पैरालंपिक के आयोजन के खिलाफ हैं। यह सर्वे लगभग 13,000 कंपनियों पर किया गया।

विज्ञापन


जापान की एक शोध कंपनी द्वारा कराया गया यह सर्वे क्योदो समाचार एजेंसी ने जारी किया है। इसके अनुसार 27.8 प्रतिशत कंपनियां चाहती हैं कि इन खेलों को रद्द कर देना चाहिए जबकि 25.8 कंपनियों का मत है कि इन्हें फिर से स्थगित कर देना चाहिए।

ओलंपिक का आयोजन पहले इस साल होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया।

जापान के ओलंपिक आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि अगर अगले साल ओलंपिक का आयोजन नहीं हो पाता है तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा।

सर्वे में 46.2 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वे चाहते हैं कि खेलों का किसी भी रूप में आयोजन होना चाहिए और इनकी शुरुआत 23 जुलाई 2021 को ही होनी चाहिए।

क्योदो ने कहा कि तोक्यो शोको रिसर्च ने यह सर्वे कराया और इसमें 12,857 कंपनियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें