फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympic: महेश्वरी ने महिला स्कीट में ओलंपिक का 21वां कोटा हासिल किया, जीता रजत पदक

Sun, 28 Apr 2024 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महेश्वरी दिन की शुरुआत में तालिका में शीर्ष पर थी लेकिन क्वालीफिकेशन के आखिरी दौर में 23 के स्कोर के कारण उन्होंने चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
महेश्वरी चौहान - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निशानेबाज महेश्वरी चौहान ने रविवार को दोहा में आईएसएसएफ शॉटगन ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप के समापन दिन महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का 21वां कोटा स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन


पहली बार फाइनल में खेल रही महेश्वरी को स्वर्ण पदक के लिए शूट ऑफ में  चिली की फ्रांसिस्का क्रोवेटो चाडिड ने 4-3 से हराया। इससे पहले दोनों निशानेबाजों ने 60 में से एक समान 54 अंक बनाये थे। यह महिला स्कीट में भारत का दूसरा ओलंपिक कोटा स्थान है। महेश्वरी ने फाइनल के बाद कहा, मैं रोमांचित हूं। यहां तक पहुंचने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। मैं शूट-ऑफ को लेकर थोड़ी निराश हूं, लेकिन कुल मिलाकर, यह बहुत संतोषजनक रहा है।

महेश्वरी दिन की शुरुआत में तालिका में शीर्ष पर थी लेकिन क्वालीफिकेशन के आखिरी दौर में 23 के स्कोर के कारण उन्होंने चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वालीफिकेशन में उनका कुल स्कोर 121 था जो नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें