फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दी पुरस्कार लौटाने की धमकी

Thu, 11 Feb 2021 07:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
शिव छत्रपति पुरस्कार - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने सरकारी नौकरी नहीं मिलने के विरोध में राज्य सरकार की तरफ से दिया जाने वाला शिव छत्रपति पुरस्कार लौटाने का फैसला किया है। तलवारबाज सागर मगारे ने गुरुवार को यह दावा किया। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि कुल 103 खिलाड़ी 24 फरवरी को मुंबई का दौरा करके अपने पुरस्कार और प्रमाणपत्र लौटाएंगे। मगारे ने 2016-17 में महाराष्ट्र सरकार का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया था। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की मांग को पिछले चार वर्षों से नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें