फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro kabaddi 2019: यू मुंबा ने पुनेरी को और जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया

Sat, 27 Jul 2019 08:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यू मुंबा v पुणेरी पलटन - फोटो : social media
विज्ञापन

यू मुंबा ने पुनेरी पलटन को 33-23 से हराकर अपने घरेलू अभियान की शुरुआत जीत से की। महाराष्ट्र की दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में मुंबा की ओर से अभिषेक सिंह ने पांच अंक बटोरे जबकि साथी रोहित बालियान, सुरिंदर सिंह, संदीप नरवाल और कप्तान फजल अत्राचली ने 4-4 अंक लेकर उपयोगी योगदान दिया।

विज्ञापन


पहले हाफ में मुंबा 11-9 से आगे थी। दूसरे हाफ में मुंबई ने अपना दबदबा कायम रखा और पहले 21-12 और फिर ऑलआउट के साथ 27-17 की बढ़त बना ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महाराष्ट्र के खेल मंत्री आशीष शेलर उपस्थित थे। अन्य मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वारियर्स को 27-25 से हराया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें