ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने रविवार को रोमेन ग्रोसजेन को पछाड़कर मर्सिडीज टीम के लिए बहरीन ग्रां प्री खिताब अपने नाम किया। सात बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाले ब्रिटिश के 35 वर्षीय ड्राइवर हैमिल्टन की यह 95वीं जीत है।
बता दें कि हाल ही में इसी महीने हैमिल्टन ने रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने पक्का किया था। इस मामले में हैमिल्टन ने जर्मनी के दिग्गज माइकल शूमाकर (07 खिताब) के सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने 2013 में मर्सीडीज टीम में शूमाकर की ही जगह ली थी।