फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुईस हैमिल्टन ने की माइकल शूमाकर के सर्वाधिक सात विश्व चैंपियनशिप रिकॉर्ड की बराबरी

Mon, 16 Nov 2020 05:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तुर्की ग्रां प्रि के रूप में जीती कॅरिअर की 94वीं ट्रॉफी
  • 10वीं जीत है यह लुईस की इस सत्र की
  • 06 विश्व खिताब हैमिल्टन ने मर्सीडीज के साथ जीता  
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुईस हैमिल्टन ने रविवार को रेसिंग प्वाइंट के सर्जियो पेरेज को पछाड़कर तुर्की ग्रां प्रि जीत ली।  फेरारी के सबेस्टियन वीटल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्रिटिश के 35 वर्षीय ड्राइवर हैमिल्टन की यह इस सत्र की दसवीं और कुल 94वीं जीत है। इस जीत के साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब भी पक्का कर लिया। इस मामले में हैमिल्टन ने जर्मनी के दिग्गज माइकल शूमाकर (07 खिताब) के सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने 2013 में मर्सीडीज टीम में शूमाकर की ही जगह ली थी।

विज्ञापन


लगातार चौथा खिताब :
हैमिल्टन का मर्सीडीज के लिए यह लगातार चौथा और कुल छठा विश्व खिताब है। हैैमिल्टन अब शूमाकर (2000-2004) के लगातार पांच विश्व खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे। उन्हें सातवां खिताब जीतने के लिए तुर्की ग्रां प्रि में टीम के अपने साथी वाल्टेरी बोटास से बेहतर स्थान हासिल करना था। हैमिल्टन ने इसके अलावा मैकलारेन के साथ भी विश्व खिताब जीता था।
विज्ञापन


307 अंकों के साथ शीर्ष पर :
इस जीत से हैमिल्टन के 307 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर चल रहे साथी बोटास (197) से और उनके बीच 110 अंकों का फासला है। अभी सिर्फ तीन रेस बची हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें