फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुईस हैमिल्टन ने इटालियन ग्रां प्री में पोल पोजिशन ली, फेरारी का खराब प्रदर्शन जारी

Sun, 06 Sep 2020 08:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने इटालियन ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की जो उनकी रिकॉर्ड 94वीं पोल पोजिशन है जबकि मर्सिडीज के ही वालटेरी बोटास उनसे 0.069 सेकंड पीछे रहे। फेरारी के दोनों ड्राइवर शीर्ष दस में जगह नहीं बना सके और 1984 के बाद टीम का घरेलू सर्किट पर यह सबसे खराब प्रदर्शन है।

विज्ञापन


हैमिल्टन चैंपियनशिप तालिका में रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन से 47 अंक आगे हैं जबकि बोटास से वह 50 अंक की बढत बनाए हुए हैं। मैकलारेन के कार्लोस सेंज तीसरे जबकि सर्जियो पेरेज चौथे और वेरस्टाप्पेन पांचवें स्थान पर रहे, इससे पहले बोटास ने तीसरे अभ्यास सत्र में शनिवार को सबसे तेज समय निकाला।

बोटास ने मैकलारेन के दोनों ड्राइवरों को पछाड़ा, उन्होंने कार्लोस सैंजो से 0.229 जबकि लैंडो नौरिस को 0.323 सेकेंड कम समय लिया। चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे हैमिल्टन पांचवें स्थान पर रहें। फेरारी ने अपने घरेलू ट्रैक पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। चार्ल्स लेक्लर्क और सेबेस्टियन वेटल शीर्ष 10 में जगह पाने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें