फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकांतवास में फुटबॉल खेल हैं रहे स्प्रिंट किंग बोल्ट, वहीं कोच ने की ओलंपिक टालने की मांग

Sun, 22 Mar 2020 12:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उसेन वोल्ट
विज्ञापन

रफ्तार के पूर्व सौदागर ‘स्प्रिंट किंग’ उसेन बोल्ट कोविड-19 महामारी के चलते खुद एकांतवास में है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह टॉयलेट पेपर को फुटबॉल बनाकर खेलते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने टॉयलेट पेपर के साथ लंबी रैली पूरी कर अपने फुटबॉल कौशल को पेश किया।

विज्ञापन




इन दिनों इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए दुनिया भर के सेलेब्रेटी एकांतवास में समय गुजार रहे हैं और लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। द़ुनिया भर में खेल गतिविधियां स्थगित हो चुकी हैं।

विज्ञापन

ओलंपिक स्थगित हो

इस बीच बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया जाना चाहिए क्योंकि कोविड-19 के कारण दुनिया भर में लोगों की जानें जा रही हैं। खेल गतिविधियां हो नहीं रही हैं। खिलाड़ी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों की संख्या काफी है जिन्होंने क्वालिफाई नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह ठीक है ऐसा पहले नहीं हुआ लेकिन इस तरह की स्थिति भी तो असामान्य है। मुझे नहीं लगता कि ओलंपिक अपने तय समय (जुलाई-अगस्त) में होंगे क्योंकि यह वायरस विश्व व्यापी हो गया है। कई देश तो ऐसे हैं जहां ये तेजी से फैल रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और मेजबान टोक्यो दोनों इस बात पर अडिग है कि कि ओलंपिक अपने नियत समय 24 जुलाई को शुरू होंगे। मिल्स ने बोल्ट को आठ ओलंपिक गोल्ड और विश्व चैंपियनशिप के 11 खिताब जिताने में मदद की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें