फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LeBron James: लेब्रॉन जेम्स NBA में 40 अंक स्कोर करने वाले सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बने, महान जॉर्डन को पीछे छोड़ा

Sat, 08 Feb 2025 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस

सार

किंग जेम्स के नाम से मशहूर लेब्रॉन ने अपने अपने आदर्श और बास्केटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े नामों में शुमार माइकल जार्डन को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
लेब्रॉन जेम्स और माइकल जॉर्डन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बास्केटबॉल के महानायक 40 वर्षीय लेब्रॉन जेम्स ने एक और इतिहास रच दिया। वह एनबीए के इतिहास में 40 अंक स्कोर करने वाले सबसे उम्रदराज बास्केटबॉल खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लॉस एंजिलिस लेकर्स के लिए कुल 42 अंक स्कोर करते हुए गोल्डन स्टेट वॉरियर्स पर अपनी टीम को 120-112 से जीत दिलाई।
विज्ञापन

किंग जेम्स के नाम से मशहूर लेब्रॉन ने अपने अपने आदर्श और बास्केटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े नामों में शुमार माइकल जार्डन को पीछे छोड़ा। जॉर्डन ने अपने 40वें जन्म दिन के तीन दिन बाद वाशिंगटन विजार्ड के लिए 2003 में 40 अंक स्कोर किए थे। जेम्स ने यह उपलब्धि 40 वर्ष और 38 दिन में हासिल की।

जेम्स एनबीए इतिहास के सर्वाधिक स्कोरर हैं और रिकॉर्ड 22वें सत्र में खेल रहे हैं। जेम्स ने कहा, इस यात्रा के दौरान जब भी उनका नाम महान खिलाडि़यों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ने में जुड़ा, जो उनके लिए शानदार अनुभव रहा। जेम्स के खिलाफ खेल रहे इस खेल एक और बड़े खिलाड़ी स्टीफन करी ने गोल्डन स्टेट के लिए 37 अंक स्कोर किए।
विज्ञापन

मैच समाप्ति के बाद जेम्स का दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर स्वागत किया। उनके साथी रुई हाचीमुरा ने उनके सिर पर काल्पनिक ताज भी रखा। हालांकि जेम्स इस मैच में तिहरे अंकों का डबल बनाने से चूक गए। वह अभी भी तिहरे अंकों का डबल बनाने वाले एनबीए इतिहास के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें