भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व महासचिव ललित भनोट को यहां एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में हार झेलनी पड़ी।
भनोट 2015 से एएए के उपाध्यक्ष थे। वह एशियाई संस्था की 23वीं कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के चुनाव में थाईलैंड सुरापोंग अरियामोंगकोल से हार गए।
अरियामोंगकोल को 25 मत मिले जबकि एक दशक से भी अधिक समय तक एशियाई एथलेटिक्स महासंघ के महासचिव रहे भनोट को 19 मत ही मिले। कतर के दहलान अल हमद को फिर से चार साल (2019-2023) के लिये अध्यक्ष चुना गया।