फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा, अदिति और त्वेसा, LPGA प्रतियोगिता में पहली बार तीन भारतीय गोल्फर

Wed, 12 Aug 2020 03:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्फ कोर्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

 

भारत की तीन महिला गोल्फर अदिति अशोक, दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक इस हफ्ते लेडीज स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के साथ पहली बार एलपीजीए टूर्नामेंट में एक साथ हिस्सा लेंगी। लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) की शीर्ष प्रतियोगिता लेडीज स्कॉटिश ओपन को 2017 से एलपीजीए की संयुक्त मान्यता हासिल है और यह चौथी बार है जब दोनों टूर मिलकर प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहले दौर में दीक्षा को स्टेफनी काइरियाकू और यू ल्यू के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करनी है जबकि अदिति को स्कॉटलैंड की स्टार कार्ली बूथ और दक्षिण अफ्रीका की ली आन पेस के साथ खेलना है। त्वेसा अपने अभियान की शुरुआत यीलिमी नोह और एमिली क्रिस्टीन पेडरसन के साथ करेंगी। दीक्षा और त्वेसा शुक्रवार को ब्रिटेन पहुंचे थे और इसके बाद सोमवार को एडिनबर्ग पहुंचे।

अदिति और उनकी मां सोमवार को यहां पहुंची। दीक्षा के पिता और कैडी कर्नल नरेन डागर ने कहा, 'हवाई अड्डे पर हमारा परीक्षण हुआ और टूर ने स्कॉटलैंड में भी हमारा परीक्षण किया। यह अलग तरह की यात्रा थी। कागजी कार्रवाई और यात्रा के लिए स्वीकृति दिलाने में भारत में कई लोगों ने हमारी मदद की। ईमानदारी से कहूं तो थोड़ा तनाव था क्योंकि यह सामान्य स्थिति नहीं है, लेकिन स्वदेश में अधिकारियों और एलईटी ने मदद की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें