फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व सैन्य खेल: ओलंपियन इरफान 20 किमी पैदलचाल में पदक से चूके, चौथे स्थान पर रहे

Sat, 26 Oct 2019 07:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केटी इरफ़ान - फोटो : social media
विज्ञापन

ओलंपियन केटी इरफान सातवें विश्व सैन्य खेलों में कांस्य पदक से चूक गए और 20 किलोमीटर पैदलचाल में चौथे स्थान पर रहे। इरफान ने एक घंटे 25 मिनट और नौ सेकंड का समय निकाला। चीन के शू हाओ ने एक घंटे 22 मिनट और 18 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। यूक्रेन के शूमिक विक्टर ने रजत और स्लोवाकिया के उराउनिक मिरोस्लाव ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


इरफान इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में 1:24.09 सेकंड के समय के साथ दसवें स्थान पर रहे थे। वह मार्च में एशियाई पैदलचाल चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहकर पहले ही टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा चुके हैं। उन्होंने 1:20.57 सेकंड में दूरी तय की थी। टोक्यो के लिए क्वालिफाई मार्क 1:21.00 सेकंड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें