फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया में आज से महिला गोल्फर दिखाएंगी दम, केएलपीजीए चैंपियनशिप में खेलेंगी

Thu, 14 May 2020 08:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शीर्ष दस में शुमार गोल्फरों में से तीन केएलपीजीए चैंपियनशिप में खेलेंगी
  • 18.83 करोड़ रुपये की राशि इनाम के रूप में की जाएगी वितरित हो टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास की सबसे बड़ी हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया में बृहस्पतिवार से बिना दर्शकों के महिला गोल्फ की वापसी होगी। कोरिया महिला प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन (केएलपीजीए) चैंपियनशिप में दुनिया की शीर्ष दस गोल्फरों में से तीन खिलाड़ी भी भाग लेंगी। गोल्फर को सामाजिक दूरी सहित सभी नियमों का पालन करना होगा। फुटबॉल और बेसबॉल लीग के बाद गोल्फ यहां कोरोना के बीच खेले जाने वाला तीसरा खेल होगा।

विज्ञापन


दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी पार्क सुंग-ह्यून, छठे नंबर की किम सेई-योंग और दसवें नंबर की ली जियोंग-यूं 150 खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट में 18.83 करोड़ की राशि दांव हो होगी जोकि टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास में सबसे बड़ी है। विजेता को 1.35 करोड़ रुपये मिलेंगे। फरवरी से गोल्फ के टूर्नामेंट बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें