फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की नंबर एक होउ यिफान को हराकर कोनेरू हम्पी फाइनल में पहुंची

Fri, 17 Jul 2020 09:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होउ यिफान को 6.5 से हराकर शुक्रवार को महिला स्पीड चेस टूर्नामेंट के चौथे और आखिरी चरण के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


विश्व रैपिड चैम्पियन हम्पी ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन रूस की अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक का सामना ईरान की सारासादत खादेमालशारियेह से होगा। यह ग्रां प्री का अंतिम चरण में जिसमें 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 

प्रत्येक खिलाड़ी को चार में से तीन चरण में हिस्सा लेना था। प्रत्येक चरण 16 खिलाड़ियों के बीच नॉकआउट आधार पर खेला गया। प्रत्येक चरण से खिलाड़ी को मिले अंकों को जोड़कर अंतिम अंक तालिका में उनकी स्थिति तय की जाएगी। जिन दो खिलाड़ियों को कुल योग के आधार पर सर्वाधिक अंक मिलेंगे वे 20 जुलाई को होने वाले सुपर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें