फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो होनहार बच्चों से मिलना चाहते हैं रिजिजू, अब मिलेगी ट्रेनिंग, नाडिया ने शेयर किया था VIDEO

Thu, 05 Sep 2019 09:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जशिका,अजाउद्दीन और खेल मंत्री रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पांच बार की ओलिंपिक पदक विजेता जिमनास्ट नाडिया कोमेंसी ने कुछ दिन पहले दो भारतीय बच्चों जशिका खान और मोहम्मद अजाउद्दीन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों बच्चे समरसॉल्ट और कार्टव्हील करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


नाडिया के इस वीडियो को शेयर करने के बाद पूरी दुनिया का ध्यान इन बच्चों पर गया और अब भारत सरकार इन दोनों स्कूली बच्चों को ट्रेनिंग दिलवाने की तैयारी कर रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों स्कूली बच्चे बुधवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के इस्टर्न सेंटर में थे और अब जल्द ही उनको फुल टाइम ट्रेनिंग दी जाएगी।
 

वीडियो के देखने के बाद साई के क्षेत्रीय निदेशक मनमीत सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि दोनों बच्चे कोलकाता के साई सेंटर में थे। साई अब इन बच्चों को होस्टल उपलब्ध करवाएगा और कोलकाता में ट्रेनिंग देगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक 11 साल की जशिका और 12 साल के अजाउद्दीन को साई सेंटर में ट्रायल के लिए बुलाया गया था। वहीं, इस वीडियो के काफी वायरल होने के बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इन बच्चों के बारे में जानकारी मांगी थी।

रिजिजू  ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नाडिया कोमेंसी ने इन भारतीय बच्चों का वीडियो शेयर किया। नाडिया पहली जिमनास्ट हैं, जिन्होंने 1976 ओलंपिक में परफेक्ट 10 स्कोर किया था। खेल मंत्री ने कहा कि यह बहुत ही खास बन गया है। उन्होंने इन बच्चों से मिलने की इच्छा भी जताई। रोमानिया की रिटायर्ड जिमनास्ट 57 साल की कोमेंसी ने पांच गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें