फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरन जाधव ने जीता पुरुष एयर राइफल टी1 ट्रायल का खिताब

Sun, 26 Jan 2020 11:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राइफल शूटिंग - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के किरन अंकुश जाधव ने रविवार को पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टी1 ट्रायल का खिताब जीत लिया जबकि महाराष्ट्र के रुदांक्ष बालासाहेब पाटिल ने जूनियर और युवा वर्ग के ट्रायल में बाजी मारी। किरन ने फाइनल में 253.4 अंक का स्कोर बनाया। 

विज्ञापन


उनका यह स्कोर चीन के हाओनान यू के 252.8 अंक के मौजूदा विश्व रिकार्ड से बेहतर है जो उन्होंने पिछले साल रियो डि जनेरियो में विश्व कप के दौरान बनाया था। रुदांक्ष 252.0 के स्कोर से पुरुष फाइनल में भी दूसरे स्थान पर रहे। हरियाणा के नितीश कुमार ने 229.9 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें