फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन मैन किपचोगे और दालिलाह बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Mon, 25 Nov 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एलियूड किपचोगे और दालिलाह मोहम्मद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने वाले दुनिया के एकमात्र एथलीट एलियूड किपचोगे और 400 मीटर बाधा दौड़ की विश्व चैंपियन दालिलाह मोहम्मद ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार’ जीता। पैंतीस वर्षीय किपचोगे ने पिछले महीने 42.195 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 59 मिनट 40.2 सेकंड में तय कर इतिहास रचा था।

विज्ञापन


ओलंपिक चैंपियन के नाम अधिकारिक विश्व रिकॉर्ड भी है जो दो घंटे एक मिनट 39 सेकंड का है। उन्होंने इस साल अप्रैल में लंदन मैराथन जीती थी और विएना में एक अनधिकृत प्रतियोगिता में दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने की उपलब्धि हासिल की थी।

वहीं अमेरिका की दालिलाह ने जुलाई में अमेरिकी ट्रायल्स में 52.20 सेकंड के समय से 2003 से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने दोहा में नए विश्व रिकॉर्ड समय 52.16 सेकंड विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें