फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kho Kho World Cup: खो-खो विश्वकप में भारत का जीत के साथ आगाज, नेपाल पर हासिल की संघर्षपूर्ण जीत

Tue, 14 Jan 2025 08:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति ने खो खो विश्व कप का रंगारंग उद्घाटन किया। विश्व कप में 23 देश शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
खो खो विश्व कप - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खो-खो विश्वकप के रंगारंग आगाज के बीच भारतीय टीम ने नेपाल को 42-37 से हराकर शानदार शुरुआत की। नेपाल ने भारत को कड़ी टक्कर दी, जिसकी उम्मीद नहीं की जा रही थी। नेपाल ने आक्रमण पर अपने दोनों टर्न जीते, लेकिन भारत ने पांच अंक से श्रेष्ठता दर्ज की। इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने विश्वकप इंदिरा गांधी स्टेडियम में उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना, राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल मौजूद रहे। विश्व कप में 23 देश शिरकत कर रहे हैं।

19 जनवरी को पुरुषों का फाइनल खेला जाएगा। नेपाल के खिलाफ मैच में भारत ने पहले आक्रमण करते हुए 24-0 से जीत हासिल की, लेकिन दूसरे टर्न में नेपाल ने आक्रमण का फायदा उठाते हुए 20-0 से टर्न जीत लिया। तीसरे टर्न में आक्रमण की बारी भारत की थी, जिसका उसे फायदा मिला और 18-1 से जीत दर्ज की। अगले टर्न में नेपाल ने आक्रमण पर 16-0 से जीत दर्ज की, लेकिन भारत पांच अंकों की बढ़त के साथ जीत दर्ज करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें