गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी,अमृतसर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सोमवार को गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर को फेंसिंग में दो गोल्ड मेडल मिले। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ सीनियर टीम महिला फॉइल फेंसिंग स्पर्धा में शीर्ष पर रही।
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को पहला गोल्ड पुरुषों की epee टीम ने दिलाया। इस टीम में नेकप्रीत सिंह, उदयवीर सिंह, शुभम और प्रखर राजन थे। इस टीम ने अपने विरोधी टीम डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, औरंगाबाद को 22-22 से हराया।
पुरुषों के sabre फाइनल में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के अमित चिब, सहप्रीत सिंह, प्रिंस और जावेद चौधरी की टीम ने शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर को 45-33 से हराया।