फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: खेलो इंडिया में हर्षबर्धन-अस्मिता का जलवा, भारोत्तोलन में पहले दिन राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाया

Sun, 11 May 2025 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

आईडब्ल्यूएफ विश्व युवा चैम्पियनशिप में पदकों की हैट्रिक लगाने वाली 16 वर्ष की ज्योशना साबर ने लड़कियों के 40 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षवर्धन साहू और अस्मिता धोने ने खेलो इंडिया युवा खेल 2025 में भारोत्तोलन स्पर्धा के पहले दिन रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। ओडिशा के गंजम जिले के खेलो इंडिया खिलाड़ी साहू ने लड़कों के 49 किलो वर्ग में दो राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए। 22 मई को 16 वर्ष के होने जा रहे साहू ने क्लीन और जर्क और समग्र भार में क्रमश: 115 और 203 किलो वजन उठाकर नया राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्नैच में 88 किलो वजन उठाया।
विज्ञापन


पिछले रिकॉर्ड झारखंड के बाबूलाल हेमब्रोम के नाम थे। आईडब्ल्यूएफ विश्व युवा चैम्पियनशिप में पदकों की हैट्रिक लगाने वाली 16 वर्ष की ज्योशना साबर ने लड़कियों के 40 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं महाराष्ट्र की अस्मिता धोने और उत्तर प्रदेश की मानसी चामुंडा ने लड़कियों के 49 किलो वर्ग में स्नैच, क्लीन एंड जर्क और समग्र भारवर्ग में नये राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए।

महाराष्ट्र 27 स्वर्ण, 21 रजत और 24 कांस्य समेत 72 पदक लेकर शीर्ष पर है। कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान तीसरे, मध्यप्रदेश चौथे और पंजाब पांचवें स्थान पर है। दिल्ली की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाज नाम्या कपूर ने मध्यप्रदेश की अंजलि भागवत को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं असम के प्रियांशु भट्टाचार्य ने लड़कों के वर्ग में बाजी मारी। मेजबान बिहार सेपक टेकरॉ के दोनों फाइनल हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें