फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया: 18 साल की ऐंसी सोजन ने एथलेटिक्स में जीता दो स्वर्ण पदक

Sun, 12 Jan 2020 09:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऐंसी सोजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केरल की एथलीट ऐंसी सोजन ने यहां ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के अंडर-21 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत कर खेलो इंडिया युवा खेलों के तीसरे दिन रविवार को सुर्खियां बटोरी। सोजन ने महिलाओं की अंडर-21 लंबी कूद स्पर्धा में 6.36 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले वह 100 मीटर की दौड़ को 12.21 सेकेंड में पूरा कर शीर्ष स्थान पर रही थी।

विज्ञापन


18 साल की इस खिलाड़ी ने इसके साथ ही लंबी कूद में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मीट रिकार्ड भी बनाया। तमिलनाडु की शीरिन अब्दुल गफूर ने 6.30 मीटर की कूद के साथ रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के नुजरत अली ने अंडर-21 100 मीटर स्पर्धा को 10.77 सेकेंड में पूराकर स्वर्ण पदक जीता।

तेलंगाना की जीवनजी दीप्ति और तमिलनाडु की रूतिका सरवनन ने लड़कियों की अंडर-17 00 मीटर की दौड़ में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीता। दोनों ने 12.26 सेकंड का समय लिया जिसके बाद फोटो फिनिश से नतीजा निकला। झारखंड के सदानंद कुमार ने लड़कों की अंडर-17 100 मीटर की दौड़ को 10.95 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण जीता जबकि महाराष्ट्र के आकाश सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें