केरल के अलपुझा जिले के कालवूर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय एथलीट लक्ष्मी लाल की मौत हो गई। सोमवार शाम लक्ष्मी अपनी स्कूटी से मारारीकुलम साउथ के प्रिथिकुलमकारा स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं। उनके साथ अनुभवी एथलीट वीनीथा भी थीं।
विज्ञापन
लॉरी से टक्कर, साथी घायल
रास्ते में एक ट्रेलर लॉरी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीनीथा घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने लॉरी ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita - BNS) 2023 की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला लापरवाह और खतरनाक ड्राइविंग का है, जिससे मानव जीवन को खतरा हुआ।