फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिष्ट ने विश्व चैम्पियन को चौकाया, पंघाल भी एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे

Mon, 22 Apr 2019 08:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कविंदर सिंह बिष्ट (56 किग्रा) ने मौजूदा विश्व चैम्पियन कैराट येरालियेव को हराकर एशियाई चैम्पियनशिप में पहला पदक पक्का कर लिया जबकि अमित पंघाल (52 किग्रा) ओलंपिक चैम्पियन हसनबोय दुस्मातोव को शिकस्त देकर अंतिम चार में पहुंचे। 

विज्ञापन


महिलाओं के मुकाबले में सोनिया चहल (57 किग्रा) सेमीफाइनल में जगह बना ली। 

हाल ही में फिनलैंड में जीबी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिष्ट ने बंटे हुए फैसले पर कजाखस्तान के येरालियेव को हराकर एशियाई चैम्पियनशिप में अपना पहला पदक पक्का किया। येरालियेव ने पिछले साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी जीता था। 

इस टूर्नामेंट में 2015 में कांस्य पदक जीत चुके पंघल ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी दुस्मातोव को 3-2 से हराया। उन्होंने एशियाई खेलों के फाइनल में भी उज्बेकिस्तान के इस खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले इन दोनों मुक्केबाजों का सामना विश्व चैम्पियनशिप में हुआ था जहां दुस्मातोव भारी पड़े थे। 
विज्ञापन


विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता सोनिया ने कोरिया की जो सोन वा को मात दी।

राष्ट्रीय चैम्पियन दीपक सिंह (49 किग्रा) ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली जिन्हें अफगानिस्तान के रामिश रहमानी ने वाकओवर दिया। 

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) को विश्व चैम्पियन ताइवान के चेन निएन चिन ने मात दी । महिलाओं के एक अन्य मुकाबले में सीमा पूनिया (81 किग्रा से अधिक) को चीन की यांग शिओलि ने 5-0 से हराया।

भारतीय खिलाड़ियों में दिन के आखिरी मुकाबले में रोहित टोकस (64 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलिया के शिंजोरिग बतारसुख को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह 2-3 से हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें