फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवसः देश के खिलाड़ियों ने किया सेना के अदम्य साहस को सलाम

Sun, 26 Jul 2020 02:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन

देश आज कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज ही के दिन साल 1999 में भारत ने युद्ध में पाकिस्तानी सेना को उन दुर्गम इलाकों से खदेड़ा तिरंगा लहराया था,जहां उसने घुसपैठ कर कब्जा जमाने की कोशिश की थी। विजय दिवस के इस मौके देश के खिलाड़ियों ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को सलाम किया है।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, हमारे राष्ट्र के प्रति सैनिकों की सेवा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
 

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सगवाग ने ट्वीट किया, उन सभी शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि जिन्होंने हमारी रक्षा की है। आप हैं तो हम हैं।
 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट कर कहा, भारतीय सशस्त्र बलों के हमारे बहादुर जवानों की वीरता को सलाम, जिन्होंने देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उन्होंने हमें सुरक्षित रखने के यह सब किया। जय हिंद।
 
विज्ञापन

भारतीय महिला पहलवान बबिता फोगाट ने भी ट्वीट कर सेना को सलाम किया। उन्होंने लिखा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की जाबांज सेना के शौर्य और बलिदान को नमन। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें