महान क्रिकेटर कपिल देव ने गोल्फर शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर के साथ दिल्ली गोल्फ क्लब पर शनिवार को एक राउंड खेलकर कोरोना राहत कार्य के लिए 45 लाख रूपये जुटाए।
भारत के पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने भी इसमें भाग लिया। इसे 'चैम्पियंस फोर अ कॉज: चैरिटी गोल्फ मैच' नाम दिया गया था। भुल्लर ने पार 72 कोर्स पर 70 स्कोर किया जबकि कपिल ने 76 स्कोर बनाया। शुभंकर ने 73 और कार्तिक ने 76 स्कोर किया। मैच टाई रहा लेकिन इससे 45,62,000 रूपये जमा हुए।