फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल्स नहीं देंगे कंबाला रेसर श्रीनिवास, बोल्ट से तुलना होने पर खेल मंत्री ने भेजा था प्रस्ताव

Mon, 17 Feb 2020 12:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • श्रीनिवास ने ट्रायल में भाग लेने से किया इनकार
  • श्रीनिवास गौड़ा ने कंबाला रेस में 142.5 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की थी
  • जमैका के स्प्रिंटकिंग उसैन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की चर्चा
  • खेल मंत्री रिजिजू ने ट्रायल के लिए साई को बोला
विज्ञापन
श्रीनिवास गौड़ा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की पारंपरिक कंबाला रेस के जॉकी श्रीनिवास गौड़ा जिनकी तुलना विश्व रिकॉर्ड होल्डर उसैन बोल्ट से होने लगी थी, उन्होंने ट्रायल्स में भाग लेने से इनकार कर दिया है। श्रीनिवास ने कहा कि उन्हें अपना खेल ही पसंद है और वे उसी को खेलेंगे।

विज्ञापन


गौड़ा ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि दोनों ही खेल अलग हैं। ट्रैक दौड़ में हम जहां अंगूठे के बल पर दौड़ते हैं वहीं कंबाला में हमें एड़ियों का इस्तेमाल करना होता है। यहां तक कि कंबाला में भैंसे की भी अहम भूमिका होती है।

विज्ञापन

क्या होती है कंबाला दौड़

श्रीनिवास गौड़ा - फोटो : ट्विटर
कंबाला रेस या भैंसा दौड़ कर्नाटक का पारंपरिक खेल है। यह खेल कीचड़ वाले इलाके में आयोजित की जाती है। कर्नाटक के तटीय इलाकों मंगलूरू और उडुपी में यह खेल काफी प्रचलित है। यहां के कई गांवों में कंबाला का आयोजन किया जाता है, जिसमें दर्जनों उत्साही युवा अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित भैंसों के साथ भाग लेते हैं।

जानवरों के संरक्षण करने वालों कार्यकर्ताओं ने कुछ साल पहले कंबाला पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उनका आरोप था कि जॉकी बल प्रयोग कर तेज दौड़ने के लिए भैंसों को मजबूर करता है। इसके बाद कंबाला पर कुछ वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, तब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने एक विशेष कानून पारित कर खले को जारी करवाया था।
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक धावक उसैन बोल्ट से हुई थी तुलना

श्रीनिवास गौड़ा - फोटो : self
बता दें कि श्रीनिवास ने पिछले हफ्ते कीचड़ से भरे धान के खेत में दौड़ते हुए 142.5 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी कर तेजी से सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद गौड़ा की तुलना दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट से की जा रही थी। बोल्ट के नाम 100 मीटर रेस में 9.58 सेकेंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

देखते ही देखते उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को उनका ट्रायल लेने के लिए कहा था। रिजिजू ने कहा था कि वे किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा को बर्बाद नहीं होने देंगे और उन्हें पूरे मौके देंगे। इसके बाद साई ने उनका रेलवे का टिकट कराकर उन्हें सोमवार को बंगलुरु बुलाया था और उन्हें खुद को तैयार होने के लिए समय देने के लिए भी कहा था।

हालांकि इसके बाद गौड़ा ने कहा था कि उन्होंने इस साल कई कंबाला दौड़ों में भाग लिया है और वे थक गए हैं, ऐसे में वे ट्रायल में भाग ले पाएंगे या नहीं, इसमें संशय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें