फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनिवास गौड़ा से भी तेज निकले निशांत, कंबाला रेस में तोड़ा 100 मीटर का रिकॉर्ड

Tue, 18 Feb 2020 06:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • श्रीनिवास गौड़ा ने कंबाला रेस में 142.5 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की थी
  • निशांत ने 143 मीटर की दूरी को मात्र 13.68 सेकंड में ही पूरा कर लिया
  • उसैन बोल्ट ने 100 मीटर की दौड़ के लिए 9.58 सेकेंड का समय लिया था
विज्ञापन
निशांत शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंबाला रेसर श्रीनिवास गौड़ा द्वारा कथित तौर पर उसैन बोल्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की चर्चाओं के बाद अब निशांत शेट्टी का नाम भी तेजी से वायरल होने लगा है। कहा जा रहा है कि कंबाला रेसर निशांत ने एक कदम आगे बढ़कर गौड़ा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन




रिपोर्ट्स के मुताबिक शेट्टी ने 100 मीटर की भैंसा दौड़ में गौड़ा को 0.04 सेकंड के अंतर से पछाड़ दिया है। शेट्टी ने वेनूर में हुए सूर्या-चंद्रा जोडुकर कंबाला में 143 मीटर की दूरी को मात्र 13.68 सेकंड में ही पूरा कर लिया, यानी कि उन्होंने गौड़ा से 0.04 सेकंड से भी तेजी से 100 मीटर की दौड़ पूरी की।
विज्ञापन

 

बता दें कि बीते दिनों गौड़ा के कंबाला दौड़ का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी तुलना विश्व रिकॉर्ड धावक जमैका के उसैन बोल्ट से होने लगी थी और इसके बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने साई (भारतीय खेल संघ) को उनका ट्रायल लेने के लिए बोला था।

हालांकि सोमवार को गौड़ा ने ट्रायल देने से मना कर दिया था और अपने स्थानीय खेल पर ही ध्यान लगाने की बात कही थी। वहीं गौड़ा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सम्मानित किया था और उनके प्रदर्शन के लिए तीन लाख रुपये की राशि भी दी थी।

क्या होती है कंबाला दौड़

श्रीनिवास गौड़ा - फोटो : ट्विटर
कंबाला रेस या भैंसा दौड़ कर्नाटक का पारंपरिक खेल है। यह खेल कीचड़ वाले इलाके में आयोजित की जाती है। कर्नाटक के तटीय इलाकों मंगलूरू और उडुपी में यह खेल काफी प्रचलित है। यहां के कई गांवों में कंबाला का आयोजन किया जाता है, जिसमें दर्जनों उत्साही युवा अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित भैंसों के साथ भाग लेते हैं।

जानवरों के संरक्षण करने वालों कार्यकर्ताओं ने कुछ साल पहले कंबाला पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उनका आरोप था कि जॉकी बल प्रयोग कर तेज दौड़ने के लिए भैंसों को मजबूर करता है। इसके बाद कंबाला पर कुछ वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, तब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने एक विशेष कानून पारित कर खले को जारी करवाया था।
विज्ञापन

उसैन बोल्ट के वर्ल्ड रिकॉर्ड से तुलना

उसैन बोल्ट - फोटो : Getty Images
बता दें कि जमैका के धावक उसैन बोल्ट के नाम 100 मीटर रेस को 9.58 सेकेंड में पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं गौड़ा ने इसके लिए 9.55 तो अब निशांत शेट्टी ने इसके लिए मात्र 9.51 सेकंड का समय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें