फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलप्रीत और शिवपाल ने एशियाई चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाइ 

Fri, 15 Mar 2019 10:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कमलप्रीत कौर, शिवपाल सिंह
विज्ञापन

कमलप्रीत कौर ने फेडरेशन कप के पहले दिन महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइ कर लिया। शिवपाल सिंह ने भी दोहा में 19 से 24 अप्रैल तक होने वाली स्पर्धा के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में क्वॉलिफाइंग मार्क हासिल किया। सीमा पूनिया इस बार सीनियर नैशनल चैंपियनशिप नहीं खेल रही है। 

विज्ञापन


पंजाब की 21 बरस की कमलप्रीत ने 60.25 मीटर का थ्रो फेंका जबकि एशियाई चैंपियनशिप का क्वॉलिफाइंग मार्क 58.50 मीटर था। कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट नवजीत ढिल्लों दूसरे स्थान पर रही जबकि बंगाल की सुरवी बिश्वास को ब्रॉन्ज मेडल मिला। 

उत्तर प्रदेश के शिवपाल पदक नहीं जीत सके लेकिन क्वॉलिफिकेशन दौर में 81.85 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ किया। नीरज चोपड़ा इस बार टूर्नमेंट में नहीं खेल रहे हैं जो साउथ अफ्रीका में अभ्यास में जुटे हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें