फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo कैंपेन: भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने लगाए गंभीर आरोप, सुनाई आपबीती

Wed, 10 Oct 2018 04:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
jwala gutta

नाना पाटेकर पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के गंभीर आरोपों से शुरू हुआ #MeToo देश का सबसे चर्चित मुद्दा बन चुका है। महिलाओं और लड़कियों के साथ हुए उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही इस मुहिम की आग राजनैतिक और मीडिया जगत के बाद खेल तक भी पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

2 of 9

स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी अपने साथ हुए उत्पीड़न को ट्विटर पर शेयर किया। ज्वाला गुट्टा ने मंगलवार को एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। हालांकि कहीं भी यौन दुराचार का जिक्र तो नहीं है पर ज्वाला ने उनके साथ हुई ‘मानसिक प्रताड़ना’ और चयन में भेदभाव की शिकायत का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : ANI

ज्वाला गुट्टा की माने तो उन्होंने जो झेला वह मौजूदा ‘मी टू’ खुलासों के अंतर्गत आता है। जिसकी वजह से उनका बैडमिंटन करियर भी तबाह हो गया।
 




 

 

4 of 9
अश्विनि पोन्नपा, ज्वाला गुट्टा

14 बार की नेशनल चैम्पियन, महिला युगल में विश्व चैंपियनशिप की पूर्व कांस्य पदक विजेता और ओलंपिक जैसे इवेंट में कई साल तक देश का प्रतिनिधित्व करने वाल ज्वाला गुट्टा ने अपने ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने किसी चीफ का जिक्र किया है। 
 



 

 

विज्ञापन

5 of 9
उन्होंने कहा, ‘शायद मुझे भी उस मानसिक प्रताड़ना की बात करनी चाहिए जिससे मैं गुजरी.... #‘मी टू’
विज्ञापन

6 of 9
ज्वाला ने आरोप लगाया, ‘2006 से। इस व्यक्ति के प्रमुख बनने के बाद से... राष्ट्रीय चैंपियन होने के बावजूद मुझे राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया। ताजा मामला तब का है जब मैं रियो से लौटी। मुझे फिर राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया। एक कारण बताया गया कि मैंने खेलना छोड़ दिया है!!’
 


 
विज्ञापन

7 of 9
हैदराबाद में रहने वाली इस खिलाड़ी के लंबे समय से मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मतभेद रहे हैं। इस दौरान ज्वाला ने यह आरोप भी लगाए कि वह पूरी तरह से एकल खिलाड़ियों पर ध्यान देते हैं और युगल खिलाड़ियों की अनदेखी करते हैं।

8 of 9
ज्वाला गुट्टा-गोपीचंद
ज्वाला ने दावा किया था कि गोपीचंद की आलोचना के कारण राष्ट्रीय टीम में उनकी अनदेखी हुई और यहां तक कि उन्होंने युगल जोड़ीदार भी गंवा दिया। इस खिलाड़ी ने हालांकि मंगलवार को किए ट्वीट में गोपीचंद का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

9 of 9
उन्होंने कहा, ‘2006 से... 2016 तक... बार बार मुझे टीम से बाहर किया जाता रहा... मेरे प्रदर्शन के बावजूद... 2009 में मैंने टीम में वापसी की जब मैं दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें