फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कपः गोल्डन डबल से राणा ने बढ़ाया भारत का गौरव

Mon, 15 Jul 2019 03:45 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-जूनियर विश्व कप के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाजों ने जीते दो स्वर्ण सहित छह पदक 
-11 पदकों (4 स्वर्ण, 5 रजत, 2 कांस्य) के साथ तालिका में शीर्ष पर है भारत 
विज्ञापन
गौरव राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाज गौरव राणा के दो स्वर्ण पदक की बदौलत भारत ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के दूसरे दिन छह पदक जीते। भारत इस राइफल/ पिस्टल/ शाटगन निशानेबाजी टूर्नामेंट में अब तब चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित 11 पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बागपत के गौरव ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हमवतन अर्जुन सिंह चीमा को पछाड़ कर सोने पर निशाना साधा। उन्होंने 60 निशानों के बाद 553 अंक, जबकि चीमा ने 551 अंक बनाए। दोनों ने विजयवीर सिद्धू (547) के साथ मिलकर कुल 1651 अंकों के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता।

टीम स्पर्धा में भारत के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरे स्थान पर रही बेलारूस की टीम 41 अंक पीछे थी। विजयवीर का यह टूर्नामेंट का दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले दिन 25 मीटर पिस्टल की टीम स्पर्धा में पीला तमगा जीता था। महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल में प्रिया राघव ने 535 अंक के साथ रजत और विभूति भाटिया (531) ने कांसा जीता। उन्होंने हर्षदा निथावे (491) के साथ टीम स्पर्धा का रजत पदक भी जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें