भारत की त्वेसा मलिक अंतिम दौर में चार ओवर 75 के लचर प्रदर्शन के साथ लाकोस्टे ओपन डि फ्रांस गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त दसवें स्थान पर रहीं। भारत के बाहर लेडीज यूरोपीय टूर में यह त्वेसा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्वीडन की जूलिया एंगस्ट्रॉम ने अंतिम दौर में एक ओवर 72 के स्कोर के साथ खिताब जीता। उन्होंने स्थानीय दावेदार सेलिन हर्बिन और अर्जेंटीना की मैगडेलेना सिमरमाचर को एक शॉट से पछाड़ा। त्वेसा ने अंतिम दौर में चार बोगी की और एक भी बर्डी नहीं कर सकी जिससे उनका स्कोर चार ओवर रहा।