फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल सुलभ शौचालय में रहने वाली खिलाड़ी को सरकार ने किया सम्मानित, खेल से जीता देशवासियों का दिल

Wed, 03 Oct 2018 08:49 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
juhi jha
विज्ञापन

सुलभ शौचालय का नाम सुनते ही लोग अपनी नाक पर रुमाल रख लेते हैं, लेकिन इंदौर के एक ऐसे ही सुलभ शौचालय में 12 साल गुजारने वाली खो-खो खिलाड़ी जूही झा ने वो कर दिखाया है जिसे कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जूही झा ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित विक्रम पुरस्कार हासिल किया। खास बात यह है कि इस साल यह सम्मान पाने वाली जूही इस शहर की इकलौती महिला खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इंदौर के दो खिलाड़ियों को विक्रम, पांच को एकलव्य और एक को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि हासली करने के बाद जूही ने बताया कि वह जब चौथी कक्षा में थी तब से हैप्पी वॉण्डरर्स में खो-खो खेलती हैं। उनके पिता सुबोध कुमार झा नगर निगम के समीप गंजी कंपाउंड में सुलभ शौचालय में नौकरी करते थे। इसी शौचालय के भीतर एक कमरा भी था, जिसमें उनका पांच लोगों का परिवार रहता था।

12 साल से इस सुलभ शौचालय से यहां रहने वाली जूही ने बताया कि उनके पिता को 6-7 हजार की कमाई होती थी जिससे घर चलता था। बुरे दौर से गुजरने के बाद भी मैंने खेल नहीं छोड़ा। तीन साल पहले पिता की यह नौकरी भी चली गई और घर भी छिन गया।'
विज्ञापन


जूही आगे बताती हैं, 'इस घर से बहुत यादें जुड़ी हैं। अब परिवार बाणगंगा में किराये के घर में रहता है। मां रानी सिलाई करती हैं और मेरी एक स्कूल में नौकरी लगने से कुछ मदद हो जाती है। खुशी है कि अब मेरी सरकारी नौकरी लगने से परिवार को मदद मिलेगी। मैं बीकॉम अंतिम वर्ष में हूं और आगे भी पढ़ना चाहती हूं।' इस दौरान हैप्पी वॉण्डरर्स से मिली मदद के लिए वह सभी को धन्यवाद देना नहीं भूली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें