केरल के तिरुवनंतपुरम में चल रही 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। जीतू ने फाइनल मुकाबले में नेशनल रिकार्ड के साथ 233 का स्कोर हासिल किया।
सेना में कार्यरत स्टार भारतीय निशानेबाज ने पहले स्थान पर रहते हुये स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि नौसेना के ओमकार सिंह ने फाइनल में 222.4 के स्कोर के साथ सिल्वर और जीतू के टीम साथी जय सिंह ने 198.4 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
पढ़ें-- एशियाई एयरगन चैंपियनशिपः पहले ही दिन भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन, जीते 5 पदक
सेना का प्रतिनिधित्व करने वाले जीतू ने जय सिंह और ओमप्रकाश मिथेर्वाल के साथ मिलकर 1658 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसमें वायुसेना (1626) की टीम को रजत और पंजाब (1624) को ब्रॉन्ज मिला। वहीं, पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा ने जूनियर 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 226.5 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि पंजाब के ही सुरेन्द्र सिंह (221.9) को रजत और हरियाणा के अनमोल जैन (205.1) को कांस्य पदक मिला।