भारत के जेहान दारूवाला ने शनिवार को एफआईए फार्मूला 3 चैंपियनशिप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह पहली बार है कि जब मुंबई के इस रेसर ने चैंपियनशिप में फीचर रेस जीती है। फॉर्मूला 3 फार्मूला वन की सहयोगी रेस है । फ्रेंच ग्रां प्री रविवार को होनी है। पिछले महीने बार्सिलोना में स्प्रिंट रेस जीतने जेहान प्रीमा रेसिंग की ओर से हिस्सा ले रहे थे।