फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेहान दारूवाला ने रचा इतिहास, फॉर्मूला-2 रेस जीतने वाले बने पहले भारतीय

Sun, 06 Dec 2020 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, साखिर (बहरीन)
विज्ञापन
जेहान दारूवाला - फोटो : twitter.com/FIA_F2
विज्ञापन

भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला ने रविवार को यहां साखिर ग्रां प्री के दौरान इतिहास रच दिया, वह फार्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। बता दें कि फार्मूला टू चैंपियन मिक शूमाकर और डेनियल टिकटुम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 22 वर्षीय भारतीय सत्र की अंतिम फार्मूला वन ग्रां प्री की सपोर्ट रेस में शीर्ष पर रहे।

विज्ञापन


रेयो रेसिंग के लिए ड्राइविंग कर रहे जेहान ने ग्रिड पर दूसरे स्थान से शुरूआत की और वह डेनियल टिकटुम के साथ थे। टिकटुम ने जेहान को साइड में करने की कोशिश की जिससे शूमाकर दोनों से आगे निकल गए। जेहान इसके बाद दोनों से पीछे हो गये लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संयम बरतते हुए अपनी पहली एफआईए फार्मूला टू रेस जीत ली।


उनके जापानी साथी युकी सुनोडा दूसरे स्थान पर रहे, वह जेहान से 3.5 सेकेंड पीछे रहे, टिकटुम तीसरे स्थान पर रहे। जेहान ने कहा, 'मुझे भारत में अपने लोगों को साबित करना था कि भले ही हमारे पास यूरोप में ड्राइवरों की तरह की समान सुविधाएं नहीं हों लेकिन जब आप कड़ी मेहनत करो तो आप ग्रिड के मोड़ पर अच्छी चुनौती दे सकते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें